लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 19 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। आज आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। शारदीय नवरात्रि के चलते आज कई श्रद्धालु अष्टमी तो कुछ नवमी का व्रत रखेंगे। धृति योग रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा, जबकि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 39 मिनट तक प्रभावी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर कुछ राशियों को करियर और कारोबार में लाभ मिल सकता है, तो कुछ लोगों को अपने फैसलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए सोमवार का दिन कैसा रहने वाला है।
🐏 मेष राशि (Aries)
Horoscope मेष राशि वालों के लिए सोमवार सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। आप किसी व्यक्ति की छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसे आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और आपके काम की सराहना हो सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र की मदद करने से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। माता महागौरी के सामने घी का दीपक जलाना शुभ माना गया है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल | लकी नंबर: 4
🐂 वृष राशि (Taurus)
Horoscope वृष राशि के जातकों के लिए दिन भाग्यशाली रह सकता है। दूसरों की बातों में उलझने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद होगा। ट्रैवल और टूरिज्म से जुड़े कारोबारियों को किसी बड़ी कंपनी के साथ साझेदारी का अवसर मिल सकता है। इससे आमदनी बढ़ने की संभावनाएं बनेंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और घर का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। मां दुर्गा की आरती करना शुभ रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
👬 मिथुन राशि (Gemini)
Horoscope मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार खुशियां लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और वे अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति की संभावना बन सकती है। काम का दबाव कम होने से महिलाओं को अपने कार्य समय पर पूरा करने में आसानी होगी। मन की शांति के लिए मां दुर्गा का ध्यान करें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 1
🦀 कर्क राशि (Cancer)
Horoscope कर्क राशि के जातकों को आज मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। कपड़ों के कारोबार से जुड़े लोगों के काम में तेजी आ सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होने की उम्मीद है। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। माता महागौरी को पुए का भोग लगाना शुभ माना गया है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
🦁 सिंह राशि (Leo)
Horoscope सिंह राशि वालों के लिए सोमवार कई मामलों में अनुकूल रह सकता है। भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को किसी पुराने मामले में अनुभवी कानूनी विशेषज्ञ की सलाह मिल सकती है। नए क्लाइंट्स से मुलाकात भी संभव है। वैवाहिक जीवन में विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। घुटनों से जुड़ी परेशानी में राहत मिलने की संभावना है। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 3
👧 कन्या राशि (Virgo)
Horoscope कन्या राशि के जातकों को समाज और कार्यस्थल पर अपनी योग्यता दिखाने के अवसर मिलेंगे। आपके काम से सहकर्मी और अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी को उपहार देने से रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है। कारोबार करने वाली महिलाओं के लिए आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करना शुभ रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 8
⚖️ तुला राशि (Libra)
Horoscope तुला राशि वालों के लिए सोमवार अच्छा साबित हो सकता है। काम की अधिकता के कारण ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है, इसलिए समय का सही प्रबंधन करें। बेवजह की भागदौड़ से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। आईटी क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। मां दुर्गा को हलवे का भोग लगाएं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
Horoscope वृश्चिक राशि के लोगों का दिन उत्साहपूर्ण रह सकता है। आप छोटी-छोटी खुशियों का आनंद लेंगे और विरोधियों के साथ संबंधों में भी सुधार देखने को मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के लिए किसी गुरु या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है। प्रेम संबंधों में साथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5
🏹 धनु राशि (Sagittarius)
Horoscope धनु राशि वालों के लिए सोमवार कई मामलों में लाभदायक हो सकता है। जरूरत पड़ने पर रिश्तेदारों से आर्थिक सहायता मिल सकती है, लेकिन पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। दुकानदारों को उम्मीद से अधिक कमाई होने की संभावना है। विद्यार्थियों को नई जानकारी सीखने का मौका मिलेगा। बड़े भाई का सहयोग आपके लिए मददगार रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में समाधान मिलने की उम्मीद है। माता के दर्शन करना शुभ रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
🐐 मकर राशि (Capricorn)
Horoscope मकर राशि के जातकों के लिए दिन उत्साह और सफलता से भरा रह सकता है। अपने काम पूरे करने में कामयाबी मिलेगी, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी आपकी बात समझने का प्रयास करेंगे। बुजुर्गों की सहायता करने से मन को संतोष मिलेगा और परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। मनपसंद वस्तु मिलने की संभावना है। सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े लोगों को काम में तेजी देखने को मिल सकती है। किसी धार्मिक स्थल पर घी का दान करना शुभ माना गया है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
Horoscope कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार राहत देने वाला दिन हो सकता है। आर्थिक परेशानियां कम होने और लंबे समय से अटके पैसे वापस मिलने की संभावना है। अपनी कार्यक्षमता के दम पर नए अवसर हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वेब डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े जातकों को सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। जरूरतमंद व्यक्ति को कपड़े दान करना शुभ रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 6
🐟 मीन राशि (Pisces)
Horoscope मीन राशि के जातकों के लिए सोमवार राहत और नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। आर्थिक मामलों के साथ जीवन की अन्य परेशानियों का हल निकलने की संभावना है। किसी मित्र का सहयोग मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद करेगा। शाम का समय परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीत सकता है। कारोबार में किए गए प्रयास भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1

