Husband kills wife over cooking vegetable:दिल्ली के संगम विहार (तिगड़ी) इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली सी बात पर एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। सब्जी पकाने को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी ही पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक वारदात के दौरान घर में मौजूद तीनों मासूम बच्चे रोते बिलखते रहे।
क्या है पूरा मामला?
Husband kills wife over cooking vegetable:यह सनसनीखेज घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी इलाके की एक मकान में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति का नाम कमलेश है और मृतका पत्नी की पहचान पूनम के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर कमलेश और पूनम के बीच सब्जी पकाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर कमलेश ने पूनम को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पड़ोसियों की सूझबूझ से पकड़ा गया आरोपी
Husband kills wife over cooking vegetable:घटना के वक्त घर के भीतर तीन छोटे बच्चे भी मौजूद थे, जो मां की मौत के बाद चीख-पुकार मचा रहे थे। घर से आ रही तेज आवाजों और बच्चों के रोने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन आरोपी पति ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया।
जब पड़ोसियों का दबाव बढ़ने लगा, तो आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, मगर सतर्क पड़ोसियों ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने यह झूठा भ्रम फैलाने का भी प्रयास किया कि पूनम ने खुद को गोली मारी है, लेकिन मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पड़ोसियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
read this:-सेब खाने का सही तरीका: पेट की सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये फल?

