Spread the love

ताजमहल और शहर के अन्य ऐतिहासिक स्मारकों के आसपास पर्यटकों को परेशान करने वाले अवैध गाइडों और लपकों के खिलाफ आगरा पर्यटन पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। डीसीपी सिटी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कुल 17 लपकों को दबोचा है। ये लोग देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को अनधिकृत रूप से अपने जाल में फंसाकर उनसे अवैध वसूली करने और उन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रहे थे। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शहर के तमाम अवैध वेंडर्स और गाइडों में खलबली मच गई है। प्रशासन का कहना है कि ताजनगरी आने वाले सैलानियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शहर की छवि को धूमिल होने से बचाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।