SaharanpurSaharanpur
Spread the love

रिपोर्टर: योगेन्‍द्र सिंह

Saharanpur : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में गुरुवार देर रात कुदरत का खौफनाक मंजर देखने को मिला। शिवालिक पहाड़ियों पर हुई मूसलाधार बारिश के चलते अचानक नदी (खोल) में आई भीषण बाढ़ ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। महज कुछ ही मिनटों में पानी का सैलाब इतना उग्र हो गया कि वहां मौजूद दो महिला श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई, जबकि दर्जनों दुकानें और गाड़ियां ताश के पत्तों की तरह पानी में बह गईं।

Saharanpur आधी रात को आया मौत का सैलाब: श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु मंदिर परिसर और उसके आस-पास विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ियों से उतरे मलबे और पानी के तेज बहाव के शोर ने लोगों को कँपा दिया। देखते ही देखते चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। लोग अपने मासूम बच्चों और परिवार को सुरक्षित बचाने के लिए ऊंचे स्थानों और पहाड़ियों की तरफ भागने लगे। इस अफरा-तफरी के बीच बाढ़ का बहाव इतना तेज था कि पार्किंग में खड़ी कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, कारें, मोटरसाइकिलें और निर्माण कार्य में लगी भारी मशीनें तिनके की तरह बह गईं।

Saharanpur सुबह दिखा तबाही का खौफनाक मंजर: मलबे में दबी गाड़ियां, रोते बिलखते परिजन

पानी के इस प्रचंड वेग की चपेट में आने से दो महिला श्रद्धालुओं की असमय मौत हो गई, जिससे पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार सुबह जब पानी का स्तर कुछ कम हुआ, तब जाकर तबाही की असली और भयावह तस्वीर साफ हुई। पूरे मंदिर क्षेत्र में सिर्फ कीचड़, पत्थर और तबाही का मलबा नजर आ रहा है। प्रसाद और खिलौनों की कई दुकानें पूरी तरह जमींदोज हो चुकी हैं। स्थानीय दुकानदार और श्रद्धालु सुबह से ही कीचड़ और मलबे में दबे अपने वाहनों और सामान को खोजने और निकालने की जद्दोजहद में जुटे दिखे।

Saharanpur प्रशासन ने संभाला मोर्चा: राहत और बचाव कार्य तेज

शाकंभरी देवी परिक्षेत्र में आई इस अचानक आपदा की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें रात में ही मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य (Rescue Operation) शुरू करते हुए नदी किनारे फंसे सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों और रेस्क्यू सेंटरों पर पहुंचाया गया। फिलहाल प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मलबे को हटाने के साथ-साथ पीड़ितों की मदद की जा रही है।

ये भी पढ़े: Black Chana Protein: चने के साथ इन चीजों को खाने से शरीर को मिलेगा भरपूर प्रोटीन, कमजोरी और थकान होगी दूर