NathnagarNathnagar
Spread the love

By: Ishu Kumar

Nathnagar: भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अजमेरीपुर बैरिया गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अमित मंडल का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि पड़ोसी कांतलाल मंडल का घर भी इसकी चपेट में आ गया। हालांकि समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।

Nathnagar खाना बनाते समय हुआ गैस रिसाव

पीड़िता संजू देवी ने बताया कि गैस सिलेंडर को उसी दिन भरवाया गया था। खाना बनाते समय अचानक गैस का रिसाव शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए गांव में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।

Nathnagar लाखों का सामान जलकर राख

आग की चपेट में आने से कांतलाल मंडल के घर में रखा करीब पांच लाख रुपये नकद सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि स्थिति काबू से बाहर हो गई। आग के कारण आसपास के घरों को भी खतरा उत्पन्न हो गया था।

छात्र की बहादुरी से टला बड़ा विस्फोट

इसी दौरान गांव के छात्र चंद्रमोहन कुमार उर्फ सनोज ने बहादुरी दिखाते हुए जलते घर में प्रवेश किया और आग लगे गैस सिलेंडर को बाहर निकाल दिया। यदि सिलेंडर अंदर ही रहता तो बड़ा विस्फोट हो सकता था। इस दौरान छात्र झुलस गया, जिसका इलाज निजी क्लीनिक में जारी है। गांव में उसकी साहसिक कार्रवाई की जमकर प्रशंसा हो रही है।

दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर गैस सिलेंडर के उपयोग में सतर्कता बरतने की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

Also Read This: Vaibhav Sooryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में रचा इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *