SaharsaSaharsa
Spread the love

By: Yogendra Singh

Saharsa: बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में सार्वजनिक की गई।

Saharsa: गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस को थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी को एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने परसाहा मेन रोड के पास एक उजले रंग की कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 1073 पीस यानी कुल 107.3 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया।

Saharsa: जब्त की गई सामग्री और गिरफ्तार आरोपी

कार के साथ-साथ चार मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने मनीष कुमार, अजय कुमार, पिंटू कुमार और हरिबोल कुमार नामक चार युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री पर रोक

बिहार में प्रतिबंधित कफ सिरप के अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। यह कफ सिरप नशे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जो युवाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। पुलिस ने इस तरह के अवैध कारोबार पर सख्त नज़र रखने का भरोसा दिलाया है।

स्थानीय प्रशासन की सतर्कता

एसडीपीओ ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के अवैध नशे के कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ जंग को लगातार जारी रखेगी और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Also Read This: Central Security Forces: मिहिजाम की 3 बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान