

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। चौटाला को सांस लेने में तकलीफ थी जिसके चलत उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बता दें कि चौटाला आईसीयू में भर्ती थे उनको बुधवार को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वहीं शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री बनने को लेकर सुर्खियों में रहे।
इनलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के 5 बार मुख्यमंत्री रहे हैं. जिसमें दो बार यानि दूसरी और चौथी बार जुलाई माह में ही उन्होंने सत्ता संभाली। 31 साल पहले 12 जुलाई 1990 को चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को 2 माह में ही इस पद से हटा दिया गया था। हालांकि चौटाला के मुख्यमंत्री बनने के 5 दिनों बाद ही 17 जुलाई 1990 को राजनीतिक विवशता के कारण इस पद से त्यागपत्र देना पड़ा था और हुकम सिंह अगले मुख्यमंत्री बन गए थे। उस समय उनके पिता चौधरी देवी लाल देश के उप प्रधानमंत्री थे।
पांच बार सीएम रह चुके हैं ओम प्रकाश चौटाला
बता दें, ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के बेटे हैं। वह साल 2012 में जेबीटी भर्ती घोटाला में दोषी करार देते हुए तिहाड़ जेल में 10 साल के लिए कारावास की सजा सुनाई गई थी। 89 साल के चौटाला बारहवीं पास हैं। चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम बने हैं।